Breaking News

Almora: शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे लोग, हो गया कुछ ऐसा हादसा, 6 लोग घायल

 

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला विकासखंड क्षेत्र में एक हादसा हो गया। जहाँ एक व्यक्ति के निधन पर गांव व आस-पास के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। अचानक लोगों के भार से घर की पाल टूट गयी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।

 

दरअसल 17 मार्च को ताकुला विकासखंड के डोटियाल गांव निवासी नंदन सिंह (42) बागेश्वर के पगना के सक्तेश्वर मंदिर में पूजा में गए थे। सरयू नदी में हाथ मुंह धोने के दौरान अचानक पैर फिसलने से नदी के बहाव में बहने से उनकी मौत हो गई थी।

 

शनिवार को मृतक के घर ग्रामीण शोक संवेदना जताने पहुंचे थे। लोग घर के भीतर बैठे थे। लोगों के भार से पाल भरभरा कर टूट गई। हादसे में राधिका देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी निवासी डोटियाल गांव के अलावा तारा देवी, मुन्नी देवी, खिमुली देवी घायल हो गए।

 

घायलों के हाथ, पांव और सिर में चोट आई है। घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायल राधिका देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी को छुट्टी दे दी गई है। अन्य कक उपचार चल रहा है।

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *