अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित स्कूल विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा के नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल के आगमन पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का विकास, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र नए प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिजा शंकर जोशी का उनके नवीन दायित्व प्रधानाचार्य शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार थल मुवानी में प्रधानाचार्य पद पर स्थानांतरण होने पर नम आँखो से विदाई दी।
India Bharat News Latest Online Breaking News
