इंडिया भारत न्यूज डेस्कः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बस दुर्घटना में आईटीबीपी के 7 जवान शहीद हो गए। कई जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
बिग ब्रेकिंगः यहां आईटीबीपी जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई के घायल होने की सूचना
बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। बस लिद्दर नदी के किनारे गिरी। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।
India Bharat News Latest Online Breaking News