अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नंगरी अल्मोड़ा के जाने माने लोक कलाकार गोपाल सिंह चम्याल को लोक कलाकार महासंघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। चम्याल को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद लोक कलाकारों व रंगकर्मियों में खुशी की लहर है।
रामनगर में आयोजित लोक कलाकार महासंघ के तृतीय अधिवेशन में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें गोपाल चम्याल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। जबकि चंचल रावत उपाध्यक्ष, ममता भट्ट महिला उपाध्यक्ष, भुवन जोशी महासचिव, किशन लाल कोषाध्यक्ष, बंटी राणा, नवीन रसीला उप सचिव, उपसचिव महिला रीना कुमारी चुने गए। जबकि मीडिया प्रभारी मदन मोहन सनवाल, प्रवक्ता गिरीश सनवाल, नंद किशोर, सांस्कृतिक सचिव चंदन नेगी, कार्यकारी सदस्य रितेश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री सुंदर बहादुर, संरक्षक एवं सलाहकार समिति में दीवान कनवाल, हेमराज बिष्ट, प्रहलाद मेहरा, चंदन बोरा, गोकुल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, विनोद कुमार, विमला बोरा, बलदेव आगरी चुने गए।
मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, विधायक प्रतिनिधि नवीन कारगेती, नीमा मठपाल समेत विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकार मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News