गुलदार के अटैक से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
अल्मोड़ाः जिले के भिकियासैंण तहसील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भतरौजखान कस्बे से लगे दंपौ गांव निवासी खष्टि देवी पत्नी पूरन सिंह पर दिनदहाड़े गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में महिला जख्मी हो गई। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
आनन फानन में महिला को सीएचसी भतरौजखान में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रानीखेत राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार के हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आस पास पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News