
देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के विवादित बयान के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस समेत तमाम महिला संगठनों ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इस बयान के विरोध में मुहिम छेड़ दी है।
दरअसल, दुष्यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, ‘कांग्रेस की विचारधारा सनातन धर्म का न मानना है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़किया छेड़ने जाते है। इनकी यही विचारधारा है।’ इससे कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया और उसने इसे लपकने में देर भी नहीं लगाई। अब वह भाजपा के प्रति मुखर है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच करार दिया।
वही, विवाद बढ़ने के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा कि उनके बयान को विवादित किया जा रहा है, उन्होंने वही बात कही थी जो पहले राहुल गांधी ने कही थी।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News