अल्मोड़ा: टैक्सी स्टैंड पर वाहन खड़े करने की मनाही पर नाराज टैक्सी यूनियन ने रविवार को अचानक टैक्सी का संचालन बंद कर दिया। जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल पड़े। नाराज टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों ने त्रिमूर्ति चौक के पास धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, द्वाराहाट में टैक्सी वाहनों के लिए कुल 5 स्टैंड बने है। जिसमें त्रिमूर्ति व मुख्य चौक पर दो-दो तथा इसके अलावा एक स्टैंड बदरीनाथ रोड पर बना है। रोज की तरह रविवार को भी टैक्सी चालकों ने अपने वाहन टैक्सी स्टैंड पर खड़े किए थे। इसी दौरान पुलिस ने टैक्सी चालकों से स्टैंड से अपने-अपने वाहन हटाने की बात कही। जिससे टैक्सी चालक भड़क गए और सभी ने टैक्सी का संचालन बंद कर दिया। कुछ ही देर में सभी टैक्सी चालक मौके पर एकत्रित हुए और त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि पूर्व में पुलिस के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया था कि टैक्सी स्टैंड पूर्ववत रहेंगे। बाजार में लोगों कहीं कोई परेशानी न हो इसके लिए टैक्सी यूनियन पुलिस को पूरा सहयोग करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा दीपावली पर्व पर टैक्सी स्टैंड से वाहन हटाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनकी समस्या सुनने के बजाय टैक्सी चालकों को चालान करने की धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें
अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): दुकान में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर.. कार जलकर स्वाहा
टैक्सी संचालन बंद होने से नगर के व्यापारियों के व्यापार में भी इसका असर पड़ सकता था। मामले को बढ़ते देख नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह व व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों के नेतृत्व में टैक्सी यूनियन व पुलिस के बीच वार्तालाप हुई। जिसमें टैक्सी स्टैंड पर एक बार में एक वाहन खड़े करने की सहमति बनी। जिसके बाद टैक्सी चालकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में नगर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व नगर के लोगों की संयुक्त बैठक थाना में की गई थी। जिसमें दीपावली पर्व में भीड़ की संभावना को देखते हुए टैक्सी वाहन टैक्सी स्टैंड से 50 मीटर दूरी पर लगाने पर सहमति बनी थी। लेकिन टैक्सी यूनियन द्वारा रविवार को इसे मानने से इंकार किया गया। लेकिन बाद में व्यापार मंडल व नगर पंचायत से आपसी बातचीत के बाद सहमति बन चुकी है। फिलहाल दीपावली पर्व तक टैक्सी स्टैंड में एक-एक वाहन खड़ा रहेगा। ताकि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को कोई दिक्कत न हो।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News