देहरादून: परिवहन विभाग में सात अधिकारियों के तबादले किये गए है। जिसमे दो अधिकारियों को प्रमोशन के बाद स्थानांतरित किया गया है। जबकि 4 संभागीय परिवहन अधिकारी(R.T.O.) व एक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(A.R.T.O.) का तबादला किया गया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी, पौड़ी के पद पर तैनात राजीव मेहरा को पदोन्नत करते हुए उप परिवहन आयुक्त, देहरादून एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, देहरादून द्वारिका प्रसाद का प्रमोशन कर उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, अल्मोड़ा, बनाया गया है।

दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, पौड़ी एवं आरटीओ, प्रशासन, अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को आरटीओ, प्रवर्तन, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, अल्मोड़ा के पद पर कार्यरत गुरदेव सिंह को
संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, अल्मोड़ा के पद पर तैनात किया गया है। सुनील शर्मा का संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, देहरादून, नवीन कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, देहरादून में तबादला हुआ हैं।
यहां देखें लिस्ट-

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News