इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): बीती रात आये भूकंप से नेपाल में नुकसान की खबर है। नेपाल में डेढ़ घंटे में 2 झटके महसूस किए गए। देर रात 1 बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी तीव्रता 3.6 रही।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था। तीव्रता 4.9 रही। 8 नवंबर को ही दिन में करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था। यहां तीव्रता 4.4 थी।
6 लोगों की मौत
नेपाल पुलिस के मुताबिक, रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हो गए। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
बिग ब्रेकिंग: देर रात भूकंप के झटकों से डोली धरती, लोगों में दहशत
पिथौरागढ़ में 4 घंटे में दो बार आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसका एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इस दौरान नेपाल, दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत मे इसके झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
वही, आज सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हुए है। लोग रात को ही घरों से बाहर निकल आये। लोगों ने रात को ही एक दूसरे को फ़ोन कर जानकारी भी ली।
India Bharat News Latest Online Breaking News