इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक युवती को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवती की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी की रहने वाली 25 वर्षीय नेहा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। रविवार को देहरादून में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आई थी। सोमवार दोपहर में वह रोडवेज की बस से मसूरी के लिए रवाना हुई। वह एमपीजी कालेज परिसर में किसी काम के चलते बस से उतर गई। कालेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के कारण काफी भीड़ थी, ऐसे में जाम लग रहा था। इसलिए बस चालक ने युवती के उतरते ही बस आगे बढ़ा दी।
इस बीच युवती सड़क पर गिर गई और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। बुरी तरह घायल हालत में उसे एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया, मगर हालत गंभीर होने के कारण उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे देहरादून में महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
स्वजनों ने बताया कि युवती की अक्टूबर में सगाई हुई थी और जल्द शादी होने वाली थी।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News