अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी को मिले 13 वोट
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में आज छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी अमन आर्या ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एनएसयूआई की सोनिया को 133 मतों से हराया।
महाविद्यालय में कुल 189 छात्र-छात्राओं में से 161 मतदाताओं ने भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन आर्या (ABVP) को कुल 146 मत मिले व सोनिया (NSUI) काबुल 13 से मिले।। जिसमे अमन आर्या छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के प्रत्याशी हर्षित जोशी (ABVP) को कुल 134 मत मिले। जबकि ममता ( NSUI) को 24 मत मिले।
इसके अतिरिक्त छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र पांडे, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दया, सचिव पद पर अमित सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। संयुक्त पद पर कोई नामांकन नहीं होने के कारण पद रिक्त रहा।
छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।
India Bharat News Latest Online Breaking News