अल्मोड़ा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक व नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पीसीसी चीफ करन महरा के निर्देश पर अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पद पर तारा चंद्र जोशी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
तारा चंद्र जोशी इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों में रह चुके है। एक बार फिर उन्हें नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू ने कहा कि तारा चंद्र जोशी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी नये आयाम स्थापित करेगी।
तारा चंद्र जोशी के अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी, त्रिलोचन जोशी, रमेश नेगी, आशीष कुमार, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मनोज वर्मा, दिनेश रावत, लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, संजय दुर्गापाल अनुज शाह शरद शाह आदि ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News