Breaking News
Oplus_131072

Almora:: नगर में यहां चहलकदमी करता दिखा गुलदार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

अल्मोड़ा: गुलदार भोजन की तलाश में अब रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे है। नगर के कई मोहल्लों में आए दिन गुलदार की चहलकदमी के मामले सामने आ रहे।

ताजा मामला नगर से चीनाखान मोहल्ले का है। चीनाखान निवासी मनोज जोशी के घर के पास गुलदार दिखने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। गुलदार की चहलकदमी भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर शाम गुलदार के दिखने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में गुलदार घुसने से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से मोहल्ले में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो पाए।

Check Also

नहीं रहे सुप्रसिद्ध लोकगायक व संस्कृतिकर्मी दीवान कनवाल, शोक की लहर

अल्मोड़ा: सुविख्यात लोकगीत गायकों में सुमार तथा अपनी जादुई कर्णप्रिय गायन प्रतिभा से जनमानस का …