अल्मोड़ा। भाजपा ने रविवार को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने शिरकत की।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी कामयाबी के साथ ही अपने अतीत को भी याद रखना है। वो दौर भी था जब भाजपा के दो सासंद थे और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता की चिंता करते है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दिनों दिन लगातार प्रगति कर रहा है, भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को पूरा विश्वास है। जिसके चलते लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार आई। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत है।
यहां मेयर अजय वर्मा, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, एके सिकंदर पवार, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, अमित साह, त्रिलोचन जोशी, मुकेश जोशी, मनोज जोशी, नवीन बिष्ट, मनीष जोशी, ललिता गोपाल जीना, धर्मवीर आर्य, राजा खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News