Breaking News
Oplus_131072

क्वारब मामले में व्यापारी मुखर, हस्ताक्षर अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं की चुप्पी पर उठाएं सवाल

अल्मोड़ा। क्वारब डेंजर जोन के पास यातायात प्रभावित होने के मामले में व्यापारी मुखर हो गए है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला व नगर इकाई द्वारा हाइवे को 24 घंटे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोलने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है।

 

व्यापारियों ने शुक्रवार को पहले दिन चौक बाजार में अभियान चलाया। जिसमें कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह व नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि क्वारब के पास हाइवे पिछले एक साल में कई बार यातायात के लिए बंद हो चुका है। पिछले चार महीने से भारी वाहनों के लिए यह मार्ग बंद किया गया है। जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खाद्य वस्तुओं और सब्जी के दाम बढ़ चुके है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी हैं।

 

व्यापारियों ने कहा कि क्वारब का सुधारीकरण कार्य शुरूआत में ही लापरवाही व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। यह जनता के टैक्स के रुपये की बर्बादी है। इस अनदेखी के जिम्मेदार सरकार व जिला प्रशासन है। व्यापारी नेताओं ने कहा शनिवार को नगरभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और 15 सितंबर को नंदादेवी मंदिर प्रांगण से पलटन बाजार तक विशाल मशाल जुलूस निकाल सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को चेताने का काम किया जाएगा।

 

यहां जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, संजय अग्रवाल, वकुल साह, जया साह, मोहन कनवाल, दीप जोशी, ज्योति कपूर, कन्नू पांडे, हेमंत रावत, पवन साह, अजीत कार्की, हेमंत रावत, पवन साह, आशु गोस्वामी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनूप कुमार, विकास कुमार, नवीन कुमार, गुंजन चम्याल, अमन नज्जौन, नरेंद्र कुमार, राकेश तिवारी, सुधीर गुफ्ता, कार्तिक साह, मनोज वर्मा, नरेंद्र साह, अश्विन नेगी, आशीष भारती, जगदीश वर्मा, अमन अंसारी, विनोद तिवारी, जिशान, आशिफ, चिरंजी वर्मा , गिरीश धवन, राकेश जायसवाल, रिंकू वर्मा, सुनील कपूर, रक्षित पांडेय, आशुतोष कपूर, जय प्रकाश जय सहगल, अंकित गुफ्ता, राजेश पालनी, राम प्रकाश, राज अग्रवाल दिनेश साह, दिनेश जोशी हरीश सतवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

 

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *