Breaking News

अल्मोड़ा: हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की जयंती

अल्मोड़ा: प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ‘जै हिंद’ का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी की 130 वी जयंती समारोह यहां जिला पंचायत परिषद धारानौला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सालम समिति के तत्वाधान में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने स्व. धौनी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धौनी की जीवनी से प्रेरणा लेना ही। उन्होंने कहा कि सरकार को धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी उनके बारे में रूबरू हो सके। उन्होंने धौनी के जयंती समारोह को और भव्य रुप से मनाए जाने तथा किसी दो विषय पर गोष्ठी आयोजित करने पर बल देते हुए अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पी.सी तिवारी ने कहा कि धौनी ने कहा कि उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भूकानून बनना चाहिए। उन्होंने पहाड़ में भू माफियाओं द्वारा जमीनों पर किए जा रहे कब्जों पर चिंता जाहिर की। सभी लोगों से एकजुट होकर भू माफियाओं के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के बाद में समिति द्वारा लेप्रोसी मिशन करबला में कुष्ठ रोगियों को खाद्यान्न वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल व संचालन सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया।

समारोह में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, अमरनाथ सिंह रजवार, विपिन जोशी, विनोद जोशी, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, डे केयर संस्था के अध्यक्ष हेम जोशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पांडे, शंकर चिलवाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, राजू पांडे, प्रदीप बिष्ट, डॉक्टर जे.सी दुर्गापाल, आर.एस बिष्ट, दिनेश चंद्र तिवारी समेत अन्य कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

tabadla

IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, देहरादून-अल्मोड़ा समेत कई जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में IAS और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बहुत बड़ा बदलाव किया गया …