Breaking News
Oplus_131072

नैनीताल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिले रामपुर के बिलासपुर में शनिवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। इस हादसे में युवक की पत्नी व कार चालक घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास हुआ। नगर से सटे सैनार गांव निवासी प्रमोद सिंह व उनकी पत्नी नंदिनी दिल्ली से टैक्सी में सवार होकर अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। शनिवा तड़के करीब साढ़े 4 बजे बिलासपुर में जीरो पॉइंट के पास कार ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

 

हादसे में दंपति के साथ ही टैक्सी चालक विजय मिश्रा घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। जबकि पिता कुंदन सिंह गांव में ही रहते हैं। हादसे की सूचना के बाद गांव व आस-पास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

 

Check Also

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर रविवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *