इंडिया भारत न्यूज डेस्क: जनसंख्या विस्फोट दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और इससे जूझने वाले देशों में एशियाई देशों का नाम ज्यादा आता है। अभी तक दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश का रिकॉर्ड चीन के नाम था लेकिन यूएन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब भारत 142 करोड़ 86 लाख जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हो चुका है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ के डेटा का अनुमान है कि भारत में एक साल में डेढ़ फीसदी से ज्यादा जनसंख्या बढ़ी हैं अब चीन नहीं भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की “स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023” के जनसांख्यिकीय डेटा का अनुमान है कि चीन की 1.4257 बिलियन के मुकाबले भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन या 1.4286 बिलियन है।
UNFPA की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग में, 26 प्रतिशत 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत है।
वहीं चीन में 0 से 14 साल के बीच 17 प्रतिशत, 10 से 19 के बीच 12 प्रतिशत, 10 से 24 साल 18 प्रतिशत, 15 से 64 साल 69 प्रतिशत और 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14 प्रतिशत है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News