Breaking News
Accident logo
Accident logo

Road accident: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: रामनगर के पीरूमदारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक के बेटे गगन दीप ने बताया कि उनके पिता सुबह अपनी बाइक से काशीपुर की ओर फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नई बस्ती के पास पहुंचे तभी काशीपुर की दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

 

 

मृतक सोहन लाल पुत्र बनारसी लाल, उम्र 61 वर्ष, निवासी भवानीपुर खुल्बे काशीपुर स्थित एक निजी कंपनी की बस में चालक के रूप में कार्यरत थे और रोजाना ड्यूटी पर आते-जाते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताई है।

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *