Breaking News

प्रशासन व परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

अल्मोड़ा : होली पर्व पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कुमाऊँ आयुक्त, जिलाधिकारी व आरटीओ के निर्देश पर प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के करबला, लोधिया, चितई एवं पनुवानौला सहित विभिन्न स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान किये गए।

 

 

चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन चालक को शराब के नशे में पाए जाने पर सीज किया गया। एक बाइक को बिना प्रपत्रों के सीज किया गया। ओवरलोडिंग पर 2 मैक्स वाहनों पर कार्यवाही की गई। वही तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पकड़े गए 30 वाहनों के ओवर स्पीड में चालान किये गए।

 

चेकिंग अभियान में एसडीएम भनोली सौम्या गर्ब्याल, तहसीलदार भनोली बरखा जलाल, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया, विपिन बिनवाल, महेंद्र एवं प्रवीण पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *