इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कुमाऊं में रातों-रात एक युवक करोड़पति बन गया। यह शख्स महज 3 घंटे में 2 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। इसके लिए उसने महज 49 रुपये खर्च किए। जब उसे 2 करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया तो वह दंग रह गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र के तुर्गोली गांव निवासी निवासी सोनू सामंत ने Dream 11 में टीम बनाकर 2 करोड़ रुपये की धनराशि जीती है। उन्हें कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में 841.50 अंक प्राप्त हुए और वह पहले स्थान पर रहे।
सोनू सामंत ने ड्रीम 11 पर सोनूसैम डेल्टास उर्फ भरत सिंह के नाम आईडी बनाई हुई है। वह सितंबर 2020 से फैंटेसी लीग में हिस्सा ले रहे है।
सोनू ने बताया कि इतनी बढ़ी धनराशि जीतने के बाद एक बार के लिए उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह महज शौक के लिए ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेलते है। सोनू की जीत के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, तो वह उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच गए।
यह खेल वित्तीय जोखिम भरा होता है लेकिन कई लोग ड्रीम 11 पर इस उम्मीद से पैसा लगा रहे है कि न जाने कब उनकी किस्मत पलट जाए।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/
India Bharat News Latest Online Breaking News
