देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर आबकारी निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए है। कई जिलों के आबकारी निरीक्षकों का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है। सचिव आबकारी एच.सी सेमवाल ने इसके आदेश जारी किए है।
अल्मोड़ा में तैनात आबकारी निरीक्षक एन.एस मर्तोलिया का टनकपुर, चंपावत ट्रांसफर किया गया है। जबकि उनके स्थान पर टनकपुर में तैनात तारा चंद पुरोहित को अल्मोड़ा भेजा गया है।
आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र आर्य को पौड़ी से जोशीमठ, चमोली, मानवेन्द्र पंवार को चमोली से डीडीहाट, पिथौरागढ़, जितेंद्र राणा को देहरादून से उत्तरकाशी, प्रताप राम को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, आनंद चौहान को पौड़ी से टिहरी, शैलेन्द्र उनियाल को टिहरी से हरिद्वार, महेंद्र सिंह चौहान को उत्तरकाशी से चमोली तथा जगत सिंह रावत को बागेश्वर से देहरादून भेजा गया है।
वही, कार्यालय संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमाउं मंडल में तैनात आबकारी निरीक्षक ब्रिजेश नारायण जोशी का जनपदीय प्रवर्तन, ऊधमसिंह नगर ट्रांसफर किया गया है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद कुछ अधिकारी अंदरखाने विरोध जता रहे है। स्थानांतरण राजनीतिक दबाव में होने व नियमों के विपरीत किए जाने आदि बातें सामने आ रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News