इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गंगोत्री नेशनल हाईवे में गंगनानी के पास एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि बस संख्या uk 07 8585 जिसमें 35 यात्री सवार थे। यह बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
बस में 35 तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें 19 यात्रियों का रेस्क्यू कर दिया गया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।
अपडेट खबर यहां पढ़ें
उत्तरकाशी हादसा अपडेट: 6 लोगों के शव बरामद, 27 घायलों को किया रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया दुख
India Bharat News Latest Online Breaking News




