इंडिया भारत न्यूज डेस्क: प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से मलबा गिर रहा है। इस वक्त एक बड़ी खबर नई टिहरी जिले के चंबा से सामने आ रही है। चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में कुछ वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम मौके ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का शुरु कर दिया गया है। मलबे में टैक्सी स्टैंड में खड़े तीन से चार वाहनों के दबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे वाहनों के अंदर लोगों की होने की संभावना है।
चंबा हादसा अपडेट खबर
आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया जेसीबी मशीनों के मद्द से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया है, मलबा हटाने के बाद ही जानमाल के नुकसान का पता चल पाऐगा। आसपास के घरों को भी खाली करवाया जा रहा है। मौके पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News



