Breaking News

Bageshwar Bypoll: सुबह 11 बजे तक 22.94% हुआ मतदान, ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 8 सितंबर को होगी।

 

सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।

बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

मतदान के लिए 188 पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा

उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर 188 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए 824 कार्मिक लगाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त हैं। पटवारी क्षेत्र में भी रेगुलर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

 

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में

भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: धारचूला से लाकर हल्द्वानी बेचने ले गए चरस, फिर ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आए दो छात्र, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के चलते मादक व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस …

preload imagepreload image
23:14