Breaking News
Oplus_131072

Almora: सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: ईरान व इजरायल में चल रहे संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पूरे देश के साथ ही अल्मोड़ा जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गठित क्विक रिस्पांस दलों के प्रभारियों (एसडीएम) के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

डीएम ने कहा कि आम जनता को निर्धारित दरों तथा निर्धारित समयांतराल पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी क्विक रिस्पांस दल सक्रियता के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें।

 

डीएम ने सभी गैस वितरकों तथा एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं, कि प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था का पालन करें। साथ ही डीएम ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना रिफिल सिलेंडर प्राप्त करें।

बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र, एसडीएम सदर संजय कुमार मौजूद रहे। जबकि अन्य एसडीएम वर्चुअली रूप से बैठक से जुड़ें।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *