हादसे के बाद महिला के स्वजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर
बागेश्वर: जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेकर आ रही एक महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला के दो छोटे बच्चे है। मां की मौत के बाद बच्चे रो बिलख रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी सोबन सिंह की 28 वर्षीय पत्नी बसंती देवी रोज की तरह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटकर सभी महिलाएं वापस घर को लौट रही थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
बसंती के खाई से गिरने से महिलाओं की चीख पुकार निकल पड़ी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और महिला को किसी तरह जिला अस्पताल लाए। लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के दो बच्चे एक 7 साल की लड़की व 3 साल का लड़का है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News