-हादसे में पांच घायलों की स्थिति नाजुक
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मिनी बस करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें
यह बस कोटरंका से राजौरी की ओर जा रही थी। तभी कैंची मोड़ पर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी।
सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 15 अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। घायलों में पांच लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News
