अल्मोड़ा: उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद इकाई की ओर से बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीय आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष व उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आगामी 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक जो भी कार्यक्रम तय है, उसे जिला स्तर पर समस्त घटक संगठनों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारियों व सदस्यों के नेतृत्व में सफल बनाया जाएगा।
इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित मण्डलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा का स्वागत किया गया। संचालन सचिव अमरनाथ सिंह रजवार ने किया।
बैठक में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बोरा, जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन महेन्द्र सिंह गुसांई, टीका सिंह खोलिया, ललित मोहन भट्ट, प्रेम सिंह रावत, भगवत सिंह सतवाल, जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन धीरेन्द्र कुमार पाठक, रमेश चंद्र पांडे, गिरीश चन्द्र सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
