Breaking News
Oplus_0

महिलाओं ने जवानों की कलाइयों पर सजाई राखियां, गोरखा हॉल में हुआ कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व के पूर्व दिवस आर्मी कैंट स्थित गोरखा हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की सदस्यों ने राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। जवानों ने महिलाओं को देश व उनकी रक्षा का वचन दिया।

कैप्टन अमनदीप सिंह, ऑनरेरी कैप्टन रमेश सिंह, नायक सूबेदार मदन सिंह, सूबेदार मुनीश सिंह, डा. जे सी दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बटालिन के कैप्टन अमनदीप सिंह व अन्य सैनिकों का स्वागत करते हुए तिलक लगाकर राखी बांधी। जिसके बाद संस्था की सदस्यों ने सभी जवानों की कलाईयों में राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि जवान देश की सेवा के लिए अपनी बहनों से दूर सरहदों पर तैनात हैं। देश ही जिनका परिवार है। ये राखी उनके लिए बहुत मायने रखती है। उनकी इस कमी को पूरा करने का प्रयास करते हुए हर साल संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सेना के अधिकारियों व जवानों द्वारा संस्था के इस कार्यक्रम की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव पुष्पा सती, ममता चौहान, अनीता रावत, रमा जोशी, राधिका जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, अनुराधा, रेखा, दीपा, ऋचा दुर्गापाल, हेमा, कंचन, विमला, मिनाक्षी, पुष्पा, पूनम, आरती, चंद्रा आदि मौजूद रहीं।

Check Also

PWD में ठप हुए विभागीय कार्य, भुगतान सहित अन्य प्रक्रियाएं रूकने पर ठेकेदार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: लो​क निर्माण विभाग में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के धरने पर रहने के कारण विभाग में …