Breaking News

PWD में ठप हुए विभागीय कार्य, भुगतान सहित अन्य प्रक्रियाएं रूकने पर ठेकेदार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: लो​क निर्माण विभाग में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के धरने पर रहने के कारण विभाग में कामकाज बुरी तरह चरमरा गया है। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा होने से बिलों का भुगतान, ठेकेदारों के अनुबंध संबंधी कार्य और निविदाएं खोलने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। ऐसे में अब हिल्स कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व सरकार से आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

 

संघ ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि पारस्परिक स्थानान्तरण नीति लागू होने के बावजूद भी लोनिवि​ मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्मिकों का पारस्परिक स्थानान्तरण न किये जाने के कारण पिछले 16 दिनों से कार्य बहिष्कार चल रहा है। जिस कारण ठेकेदारों के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं।और उन्हें अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार के कारण ठेकेदारों को भुगतान भी रूक गया है। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे है। ठेकेदारों के सभी कार्य कार्यालयों में लम्बित है।

 

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल ने मुख्यमंत्री व सरकार से आंदोलनरत कार्मिकों की मांगों का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि लोनिवि कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो सके। और लंबित कार्य पूरे हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदारों का भुगतान समय पर नहीं हुआ और अन्य रूके कार्य पूरे नहीं हुए तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूत होंगे।

Check Also

Almora: स्थानांतरण पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी भावभीनी विदाई, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिला सूचना कार्यालय में नियुक्त अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के पिथौरागढ़ स्थानांतरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *