Breaking News

Landslide zone:: क्वारब में बार-बार मलबा आने से दहशत में यात्री, महज इतनी मीटर रह गई सड़क की चौड़ाई

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग (Almora-Bhowali National Highway) में क्वारब के पास पहाड़ी से बार बार आ रहा मलबा यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। क्वारब डेंजर जोन में बुधवार की शाम तक अलग अलग समय पर तीन बार मलबा आया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। डेंजर जोन के पास सड़क संकरी होने से यात्रियों को कई बार जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। खतरे के बीच लोग यात्रा करने को मजबूर है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मामले में गंभीर नहीं दिख रहा है।

अल्मोड़ा व नैनीताल जिले की सीमा क्वारब के पास करीब 200 मीटर की लंबाई में लैंडस्लाइड जोन (Landslide zone) बना हुआ है। यहां पर बार बार पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर रहे है। बुधवार को भी यह समस्या बनी रही। पहाड़ी से रूक रूक कर हो रहे भूस्खलन से करीब 30 मीटर तक लंबाई में सड़क धंस रही है। और सड़क की केवल तीन मीटर चौड़ाई रह चुकी है, जिसमें बड़े वाहनों का आवागमन किसी खतरे से कम नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के लिए अल्मोड़ा क्वारब हाईवे में रात्रि के लिए यातायात को प्रतिबंधित किया है।

एनएच के अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी से बार बार गिर रहे मलबे को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई है। जिससे मलबे को हटाया जा रहा है।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
14:30