Breaking News

क्वारब में दर्दनाक हादसा: दोपहिया चालक पर गिरा बोल्डर, पैर ही हड्डी टूटी, यह बड़ी लापरवाही हुई उजागर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (Almora Haldwani National Highway) में क्वारब डेंजर जोन के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक दोपहिया वाहन चालक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घायल शख्स के ठीक पीछे दूसरे वाहन में सवार एक बच्ची भी चोटिल हुई है।

 

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिलखोड़ा निवासी 40 वर्षीय भगवत राम स्कूटी से अल्मोड़ा से रामनगर की ओर जा रहे थे। रविवार दोपहर जब वह क्वारब के पास पहुंचे तो भारी जाम लगा हुआ था। कुछ देर बाद जब जाम खुला तो वाहन आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान भगवत भी डेंजर जोन को पार कर रहे थे।

 

अचानक पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर भरभराकर सड़क पर गिर गया। भगवत ने अपने को बचाने की कोशिश की। लेकिन पत्थर के एक हिस्से से उनकी स्कूटी को जबरदस्त टक्कर लग गई। और वें खुद भी पत्थर की चपेट में आ गए। इस दौरान दूसरे दोपहिया वाहन में सवार एक बच्ची को भी चोटें बताई जा रही है।

वहां मौजूद होमगार्ड आनन-फानन में घायल को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए है।

 

कार्यदाई संस्था की लापरवाही से हुआ हादसा

अल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन के पास पिछले दो साल से मलबा व पत्थर गिर रहे है। ऐसे में यह मार्ग यात्रियों व वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पहाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस हाईवे में यातायात का दबाव भी काफी अधिक है। किसी यात्री व वाहन के साथ कोई अनहोनी न हो, इसलिए कार्यदाई संस्था को दिन में यहां कार्य करने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके कार्यदाई संस्था मनमानी बरत रही है। और चालू ट्रैफिक में ही पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी मशीने कटिंग कर रही है।

 

अधिशासी अभियंता एनएच रानीखेत खंड अशोक कुमार ने कहा कि कार्यदाई संस्था को दिन में कार्य करने के लिए मना किया गया था। लेकिन संज्ञान में आया है कि जब हादसा हुआ उस दौरान मशीन से पहाड़ी पर कार्य किया जा रहा था। यह बड़ी लापरवाही है। ठेकेदार द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *