Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

BJP सरकार की लापरवाही से क्वारब डेंजर जोन में लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार: भोज

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने क्वारब डेंजर जोन का स्थाई समाधान नहीं होने और डेंजर जोन पर लोगों के चोटिल होने की बढ़ती घटनाओं को चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने क्वारब क्षेत्र में तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।

 

जारी बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण रविवार को एक दोपहिया वाहन में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

 

जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री हिन्दू सम्मेलनों में व्यस्त हैं। और उनकी क्षेत्र की जनता पिछले 2 साल से डेंजर जोन से त्रस्त है। जिससे समझा जा सकता है कि वें क्षेत्र की जनता के समस्या को लेकर कितने सजग हैं। उन्होंने कहा कि जनता की जान जोखिम में डालकर भाजपा सरकार केवल दिखावटी घोषणाएं करने में व्यस्त है। क्वारब पर सरकार की लापरवाही के कारण आम लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

 

उन्होंने मांग है कि घायल युवक को उचित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आर्थिक सहायता दी जाए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यदि शीघ्र मांग पर कार्यवाही नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *