Breaking News

बढ़ती ठंड में भी नगर में नहीं जल रहे अलाव, व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप उठाई यह मांग

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। नगर में शीघ्र अलाव जलाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा कि नगर क्षेत्र में ठंड का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। नगर निगम द्वारा ठंड के मौसम में हर साल नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस बार अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। माल रोड, स्टेशन और बाजार मार्ग पर कई जगह लोग कागज, गत्ते जलाने को मजबूर हैं। सहायक नगर आयुक्त ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जल्द अलाव जलाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में अमन नज्जौन, रोबिन मनोज भंडारी, गोपाल चम्याल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

DM ने चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण …