Breaking News
murder
murder p.c-jagran

देहरादून में एक और हत्याकांड, हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 16 दिन में 5 हत्याओं से लोग खौफजदा

 

देहरादून: देहरादून में अपराध के बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 16 दिन में पांचवे हत्याकांड के बाद लोगों में भय का माहौल है। पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। लेकिन पुलिस महकमा घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहा है।

 

गुंजन हत्याकांड, तिब्बत मार्केट गोलीकांड के बाद देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को गोली मारी दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। पॉश इलाके में शुमार राजपुर रोड पर ऐसी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विक्रम शर्मा (45 वर्ष) नाम का ये शख्स राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मारी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। फिलहाल वो देहरादून रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

राजधानी देहरादून में इस एक और हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश या विवाद की आशंका भी जता रही है।

 

वही, मृतक के आपराधिक इतिहास को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विक्रम शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनकी संख्या 50 से ज्यादा है। हत्या, गोलीकांड जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *