इंडिया भारत न्यूज डेस्क: भवाली में नाबालिग के गर्भवती होने की घटना सामने आने के बाद आक्रोश बढ़ गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भवाली कोतवाली पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांब व आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग की।
लोगों का कहना था कि इस तरह की बढ़ती घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इन दौरान दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।
पुलिस हर स्तर पर मामले में कर रही है कार्रवाई: एसपी
एसपी (क्राइम) डॉ. जगदीश चंद्रा के मुताबिक 4 फरवरी को कोतवाली भवाली में अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिग गर्भवती है, इसका संज्ञान लेते हुए नाबालिग के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीमें गठित कर बुधवार की रात अभियुक्त साहिल की गिरफ्तार की गई है, जिसे गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण किया गया है, जिसमें कार्रवाई की जा रही है।
भवाली जैसे छोटे शहर में ऐसी घटनाएं होना गंभीर मुद्दा: आर्य
पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्य ने कहा कि भवाली छोटी सी जगह है लेकिन यहां पर इस तरह के मामला सामने आया हैं। 17 साल की नाबालिग के साथ युवक द्वारा दुराचार किया गया। वह सात महीने के गर्भ से है। जिसकी सूचना बुधवार को परिजनों ने कोतवाली में दी है। कहा कि इलाके में बाहरी लोग बस रहे है। उन पर पर भी लगाम लगाई जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
युवा एकता मंच ने घटना पर जताया विरोध
युवा एकता मंच ने इसे शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की। ऐसी साजिशों का पूर्णविरोध जताया। मंच ने चिंता व्यक्त की कि ऐसी घटनाएं अव पहाड़ों की और रुख कर रही है, जो खतरनाक एवं चिंताजनक है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
