रामनगर: नकली किन्नरों द्वारा अवैध रूप से बधाई और पैसे मांगने के मामले में किन्नर समाज की गुरु रेशमा ने कोसी बैराज के पास स्थित पार्क से खुद को किन्नर बताकर राहगीरों और स्थानीय लोगों से पैसे मांगते पकड़कर क्षेत्र से भगा दिया।
रेशमा ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग नकली किन्नर थे। उनका किन्नर समाज से कोई लेना-देना नहीं है। यह लोग भदोही जिले के रहने वाले थे। इससे पहले रोडवेज बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों से पैसे मांग चुके थे।
जब यह लोग पार्क में बैठकर लोगों से जबरन पैसे मांग रहे थे, तभी किन्नर समाज के सदस्यों को इसकी सूचना मिली। किन्नर समाज ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ सख्त हिदायत के बाद उन्हें रामनगर से भगाते हुए वापस भदोही भेज दिया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News
