Breaking News
Oplus_131072

कार्बेट में टाइगर का ट्री एडवेंचर: पेड़ पर चढ़ा जंगल का राजा, पर्यटकों को दिए रोमांचक पोज

 

रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढिकाला रेंज में भ्रमण पर आए पर्यटकों को जंगल के राजा बाघ ने हमेशा के लिए यादगार बना दिया। जंगल का राजा कहे जाने वाला बाघ सैलानियों को इस बार ज़मीन पर नहीं बल्कि साल के एक ऊँचे पेड़ पर नजर आया।

 

शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़े बाघ ने न सिर्फ पर्यटकों को चौंकाया, बल्कि कुछ देर तक कैमरों के सामने पोज देकर रोमांच भी बढ़ा दिया। ढिकाला पर्यटन ज़ोन में सफारी कर रहे पर्यटकों की नजर जैसे ही पेड़ पर बैठे बाघ पर पड़ी वैसे ही सैलानी रोमांच से भर गए।

 

सैलानियों ने घटना को कैमरे में किया कैद

उत्साहित सैलानियों में से किसी ने कैमरा ऑन किया तो किसी ने मोबाइल। देखते ही देखते यह दुर्लभ दृश्य वीडियो में कैद हो गया। पेड़ की ऊँचाई पर बैठा बाघ नीचे झांकते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह अपने इलाके पर निगरानी रख रहा हो। इस दौरान सैलानियों ने अपने कैमरों व मोबाइल में घटना को कैद कर लिया।

 

नेचर गाइड मौ. नफीस ने क्या बताया

इस वीडियो को कैमरे में कैद करने वाले नेचर गाइड मौ. नफीस ने बताया कि बाघों का पेड़ों पर चढ़ना बेहद दुर्लभ माना जाता है। आमतौर पर तेंदुए इस तरह के व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बाघ का साल के पेड़ पर चढ़ना कार्बेट में कम ही देखने को मिलता है।

 

पेड़ पर चढ़ा बाघ कुछ समय तक पेड़ पर रुका। इसके बाद वह शांति से नीचे उतरकर घने जंगल की ओर ओझल हो गया।

Check Also

Big news

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अल्मोड़ा में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *