रामनगर: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 की 27 जून को हैदर अली पुत्र मखदूम अली हाल निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद द्वारा कोतवाली रामनगर में अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद खताड़ी व अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुरमाफी ठाकुरद्वारा पर अपने साथ विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 33 हजार रूपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीमुल्लाह सेठ निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी ठाकुरद्वारा को दबिश देकर अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की।
India Bharat News Latest Online Breaking News
