Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 30 से अधिक यात्री थे सवार

देहरादून: देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें 30 से ज्‍यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं।

बस हादसा कुआनु, मीनाक रोड पर कालसी क्षेत्र में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं।

 

दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है। SDRF की टीमें रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं। घटनास्‍थल के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें कई लोग दुर्घटना में घायल नजर आ रहे हैं।

 

बस के अंदर कई लोग फंस गए है। ऐसे में लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। कुछ लोगों की जान जाने की भी आशंका इस हादसे में जताई जा रही है। हालांकि, किसी के मारे जाने की आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है। आसपास के लोग ही घायलों को बस से बाहर निकाल रहे है।

 

Check Also

Big breaking: अल्मोड़ा जेल एक बार फिर सुर्खियों में, बंदी के बैरक की टॉयलेट सीट से स्मार्ट वॉच व कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले

अल्मोड़ा: जिला कारागार में सुरक्षा में चूक के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *