Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय

अल्मोड़ा: माँ नंदा देवी हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को अल्मोड़ा नगर में एक भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 

यह आयोजन चार महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसरों , भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष, अनुकूल चन्द्र ठाकुर के सत्संग आंदोलन के 100 वर्ष, नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष को केंद्र में रखकर आयोजित होगा।

 

सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा इन महापुरुषों के जीवन, त्याग, आध्यात्मिक संदेश और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज जागरण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

 

आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में लक्ष्मण सिंह भोज, मनोज सनवाल, चंद्र प्रकाश फूलोरिया, हेमा कांडपाल, बिना नयाल, प्रमोद बिष्ट, अमित साह मोनू, विनय वर्मा, हरि कृष्ण खत्री, दिनेश सिंह, योगेश रौतेला, गौरव कर्नाटक, जसोद सिंह, कमल कुमार बिष्ट, गिरजा किशोर पाठक, कैलाश गुरुरानी अभिषेक जोशी धीरज साह, पवन साह, , राजेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र आर्या, हिमांशु कनवाल, पुष्कर सिंह कनवाल, रवि आर्या, सुनीता जोशी और पारू उप्रेती सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। घर-घर संपर्क अभियान, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार तथा व्यवस्थापन की टोली सक्रिय रूप से कार्य कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से इस सम्मेलन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

Big breaking: अल्मोड़ा जेल एक बार फिर सुर्खियों में, बंदी के बैरक की टॉयलेट सीट से स्मार्ट वॉच व कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले

अल्मोड़ा: जिला कारागार में सुरक्षा में चूक के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *