अल्मोड़ा: अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो इसका परिणाम सकारात्मक ही होता है।अल्मोड़ा नगर से लगे बख गांव निवासी नवीन चंद्र आर्या ने इसे सच कर दिखाया है। नवीन ने विजुअल आर्ट्स से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
नवीन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU) से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय में परास्नातक (Masters) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने बी.एड. कोर्स भी SSJU से पूर्ण किया है।
नवीन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं, जो अपने कला कार्यों में अभिव्यंजनावाद, पहाड़ी जीवन और संस्कृति को प्रमुखता से अभिव्यक्त करते हैं।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता विमला देवी, पिता कृपाल राम आर्या, भाई दयाशंकर ‘शंकू’, अपने शिक्षकों प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी तथा प्रो. संजीव आर्य को देते हुए सभी का आभार जताया है। इसके साथ ही नवीन ने पीएचडी स्कॉलर रमेश मौर्य, पवन यादव एवं योगेश डसीला के सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। और उनका आभार जताया है।
नवीन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News
