Breaking News
Oplus_131072

GIC काफलीगैर के छात्र-छात्राओं ने किया आईटीआई अल्मोड़ा का शैक्षिक भ्रमण

 

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर के छात्र-छात्राओं ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ट्रेडों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आएं।

 

कंपनी प्रदाता विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वार्षिक फील्ड विजिट विकसित किया जाता है। जिसमें विभिन्न सेक्टर के छात्र-छात्राएं विजिट कर व्यावसायिक ज्ञान प्राप्त करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव निगम ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी संजय जनोटी, मोहन सिंह रौतेला व चंपा रौतेला मौजूद रहे।

 

वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य उदय राज ने बच्चों को भविष्य के लिए व्यावसायिक शिक्षा का महत्व समझाया तथा कार्यशाला अनुदेशक प्रकाश चंद जोशी व कार्यदेशक दिनेश चंद्र कांडपाल ने बच्चों को मोटर वाहन से संबंधित जानकारियां दी। इस मौके पर व्यावसायिक प्रशिक्षक सुमित पंत, किरन प्रसाद, आरती आदि मौजूद रहे। छात्रों ने इस भ्रमण को भविष्य के लाभदायक बताया।

Check Also

DM ने चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण …