Breaking News
Oplus_131072

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा बोले- रोजगार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है केंद्रीय बजट

 

अल्मोड़ा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा (AJAY TAMTA) ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के प्रत्येक वर्ग किसान, महिला, युवा, कर्मचारी और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

 

नगर स्थित एक होटल सभागार में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय टम्टा (AJAY TAMTA) ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया बजट, सबका साथ सबका विकास की भावना को दर्शाता है। यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत करता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक विनिर्माण तक सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, किसानों की सहायता, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और डिजिटल नवाचार को गति देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया गया है। जो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

 

टम्टा ने कहा कि गरीब किसान, महिला और आत्मनिर्भर भारत केंद्रित यह बजट जहां संभावनाओं के अनेक मार्ग खोलने वाला है। वही, बुनियादी सुविधाओं रेल, सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को इससे गति मिलेगी। बजट में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य का खाका है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

 

अजय टम्टा ने कहा कि पिछले 12 सालों में देश लगातार प्रगति के पथ पर है। कोरोना जैसे भंयकर महामारी में अधिक जनसंसख्या जहां सबसे बड़ी चुनौती थी। बावजूद इसके देश की ग्रोथ में कोई कमी नहीं आई। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में मोदी सरकार कार्य कर रही है। घर के पास ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएं इसके लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के बाद अब चंपावत व बागेश्वर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयास जारी है। दोनों जिलों में भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रेस वार्ता में महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

DM ने चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *