Breaking News

Uttarakhand: मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, आक्रोशित छात्र धरने में बैठे

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के एक छात्र ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और सभी छात्र छात्राएं धरने में बैठक गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय यशपाल पुत्र पुष्पेंद्र पाल ने गत दिवस हुई परीक्षा के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। शुक्रवार को उसका शव पथरी पावर हाउस के पास गंग नहर से बरामद किया गया। मृतक बी.ए.एम.एस. (BAMS) द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह मूल रूप से शाही भवन, इंदिरा नगर, पेंडलेगंज, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था और यहाँ हरिद्वार की विकास कॉलोनी, मायापुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

 

पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने जीवन से निराश होने की बात लिखी है। इसी हताशा के कारण उसने गंगा में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया।

 

घटना के बाद छात्रों ने भयंकर आक्रोश है। शनिवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कॉलेज में तालाबंदी कर दी। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षाएं नहीं कराई जा रही हैं, जिसके चलते डिग्री पूरी करने में 6 से 7 साल तक का समय लग रहा है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों के छात्र मानसिक तनाव में हैं।

 

वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मृतक परीक्षा पेपर ठीक नहीं हुआ था, जिसके तनाव को वह सहन नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Check Also

डीएम ने खुद गांव पहुंचकर लिया विकास कार्यों का जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, कहा- प्राथमिकता के साथ होगा काम

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह विकास कार्यों की जमीनी हकीकत व ग्रामीणों की समस्याओं को जानने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *