Breaking News

सिमकनी मैदान में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन, देश, धर्म और सनातन की रक्षा का किया आह्वान

अल्मोड़ा: नगर के सिमकनी मैदान में रविवार 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जिसमें आरएसएस, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही हिंदूवादी संगठनों और हिंदू समुदाय के लोगों और महिलाओं ने भाग लिया। इससे पहले नगर में बाइक रैली निकाली गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने जनता को संबोधित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित पर अपने विचार रखे। हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करनी होगी और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना होगा। उन्होंने आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।

 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिरकत की। इस दौरान टम्टा ने कहा कि, देश व समाज के लिए कार्य करते हुए आरएसएस को सौ वर्ष पूरे हो चुके है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भारत की खोई विरासत को दोबारा स्थापित करने, राष्ट्र के उत्थान और भारत को वैभवशाली बनाने का कार्य किया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हिंदू समाज एकत्रित होकर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

 

सम्मेलन में हास्य कलाकार, देवभूमि सांस्कृतिक समिति, संस्कृति विभाग द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नारायण थापा एवं पीरूल संस्था की ओर से छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विद्या भारती के शिशु मंदिर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की अध्यक्षता में मनोज सनवाल एवं अजीत पवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। ​

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दर्जाधारी ​गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, अमित साह मोनू, दीपक पांडे, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, ​कैलाश गुरुरानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Check Also

ICIMOD के लिए भारत की राष्ट्रीय समन्वय समिति (NCCII) की तीसरी बैठक संपन्न

नई दिल्ली:  अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) के लिए भारत की राष्ट्रीय समन्वय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *