Breaking News

Almora -(big breaking): वाहन से दबकर कंडक्टर की मौत, बामुश्किल निकाला शव

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग में बीती रात के दर्दनाक हादसा हो गया। लोडेड कैंटर वाहन के टायर के नीचे ओट लगाने के दौरान कंडक्टर की दबकर मौत हो गयी। बाद में SDRF व पुलिस ने बामुश्किल कंडक्टर को निकाला और बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चौकी ताकुला में रविवार रात करीब 1:10 बजे डायल 112 के माध्यम से भेटुली अयारपानी के बीच एक कैंटर वाहन से कंडक्टर के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां एक एक व्यक्ति कैंटर वाहन व क्रैश बैरियर के बीच दबा हुआ था।

 

वाहन चालक सोनू पुत्र रामचंद्र (उम्र 32 वर्ष) निवासी बाड़ेश्वर, थाना भिवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा ने पुलिस को बताया कि वे लोग वाहन संख्या HR46 F 2602 से डामर का केमिकल लेकर आ रहे थे। जिसे बागेश्वर ले जाना था।

 

भेटुली अयारपानी के पास एक वाहन को पास देने के दौरान कैंटर वाहन में ब्रेक नहीं लगे तो कंडक्टर उपेंद्र सिंह (उम्र 42 वर्ष) टायर में ओट लगाने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान वाहन खिसक कर नीचे की तरफ बढ़ गया। जिससे कंडक्टर पिछले टायर व क्रैश बैरियर की बीच में आकर दब गया। रात में कुछ अन्य वाहन चालकों की मदद से कंडक्टर को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन नहीं निकल पाया।

 

सूचना पर SDRF व पुलिस मौके पर पहुँची। किसी तरह कंडक्टर को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत ही चुकी थी।

चौकी प्रभारी ताकुला राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना कि सूचना दे दी गई है। शव कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतके के परिजनों के आने के बाद ही पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

क्वारब में दर्दनाक हादसा: दोपहिया चालक पर गिरा बोल्डर, पैर ही हड्डी टूटी, यह बड़ी लापरवाही हुई उजागर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (Almora Haldwani National Highway) में क्वारब डेंजर जोन के पास रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *