Breaking News

Almora: हिंदू सम्मेलन में ‘हेट स्पीच’ मामले में घिरे लाल बाबा, मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अल्मोड़ा: ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के दौरान समुदाय विशेष के लोगों का नरसंहार करने व उन्हें उत्तराखंड छोड़ने की धमकी देने वाले भड़काऊ भाषण मामले में महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लाल बाबा की हेट स्पीच से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

 

गौरतलब है कि आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को नगर के सिमकनी मैदान में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जागेश्वर के चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की।

 

इस सम्मेलन में लाल बाबा द्वारा दिये गए भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाल बाबा एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरती व हिंसक भाषण देते सुनाई दे रहे है। यही नहीं अपने भाषण में वह कानून को भी खुली चुनौती दे रहे है। कुछ देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया।

 

लाल बाबा जिस समय हेट स्पीच दे रहे थे। उस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, आरएसएस के नेताओं के साथ ही आयोजन स्थल पर भाजपा के कई नेता, हिन्दू समुदाय से जुड़े कई लोग और महिलाए, बच्चे शामिल थे।

 

इस भड़काऊ व नफरती भाषण से आयोजक असहज हुए है। इस मामले में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में लाल बाबा के खिलाफ तहरीर सौपी है। तहरीर में कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के साथ ही महामंडलेश्वर लाल बाबा को भी आमंत्रित किया गया था। समिति को उनके पद से लगा कि वह वेद, उपनिषदों के ज्ञाता होंगे। लाल बाबा द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिससे कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंची है। तहरीर में यह भी कहा कि बाबा द्वारा की गई टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है लेकिन समिति व समिति के पदाधिकारियों का उनके वक्तव्य से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 196(1) के तहत लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, सोशल मीडिया में कई लोगों ने सांस्कृतिक व बौद्धिक नगरी अल्मोड़ा में इस तरह के विवादित भाषण पर चिंता व्यक्त की है। लोग पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर है।

Check Also

कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रहे दंपति की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत, अल्मोड़ा में कार्यरत थी मृतका

  इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। पिथौरागढ़ जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *