अल्मोड़ा: संत निरंकारी मिशन ने ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के संदेश के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मिशन के सेवादल सदस्यों और साध संगत ने विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई की।
यह कार्यक्रम निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता और जलजनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के प्रतिभागियों ने आसपास के जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर श्रमदान किया।
मिशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार के संयोग से संचालित ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के प्रति जागरूकता फैलाना है।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वें जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाएं। जिससे एक स्वस्थ्य व स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम में संयोजक रामप्रकाश निरंकारी समेत शाखा से जुड़े कई सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News